लंदन, एजेंसियां। फिल्म ‘हैरी पॉटर’ और ‘डाउंटन एबे’ में अपने अभिनय से लाखों फैंस का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस डेम मैगी स्मिथ का लंदन के एक अस्पताल में निधन हो गया है।
89 वर्ष की उम्र में अभिनेत्री ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अपने लंबे करियर के दौरान, स्मिथ ने 50 से ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया और कई तरह की भूमिकाओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया।
1969 में बनी थी पहचानः
एक अभिनेत्री के रूप में उनकी सबसे बड़ी पहचान 1969 में मिली जब उन्होंने “द प्राइम ऑफ़ मिस जीन ब्रॉडी” में अपने अभिनय के लिए ऑस्कर जीता। उन्होंने 1978 में “कैलिफ़ोर्निया सूट” में अपनी सहायक भूमिका के लिए फिर से पुरस्कार जीता।
उन्होंने चार एमी पुरस्कार और एक टोनी पुरस्कार भी जीता, जिससे वह “ट्रिपल क्राउन ऑफ़ एक्टिंग” हासिल करने वाली कुछ कलाकारों में से एक बन गईं।
इसे भी पढ़ें
भारतीय मूल की 9 साल की लड़की लगी गोली, लंदन के रेस्तरां में अंधाधुंध फायरिंग की शिकार