G20 special for India: ट्रम्प पुतिन व जिनपिंग की गैरहाजिरी में G20 भारत के लिए बना खास

2 Min Read

G20 special for India:

केप टाउन, एजेंसियां। डोनाल्ड ट्रम्प, पुतिन और जिनपिंग की गैरहाजिरी के कारण इस बार G20 भारत के लिए खास बन गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस बार G20 समिट में नहीं आ रहे हैं। उन्होंने इससे पीछे साउथ अफ्रीका में गोरे किसानों पर हो रहे अत्याचार को वजह बताया है।

पुतिन को गिरफ्तारी का डरः

वहीं, रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी इस समिट में हिस्सा नहीं ले रहे। यूक्रेन युद्ध को लेकर इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने (ICC) ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। ऐसे में यहां उनकी गिरफ्तारी का डर है।

जिनपिंग की तबीयत खराबः

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी समिट में शामिल नहीं होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी तबीयत ठीक नहीं है। तीन बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी से इस समिट में भारत की भूमिका बढ़ गई है।

सभी तीन सेशन में भाषण देंगे पीएम मोदीः

पीएम मोदी समिट के सभी तीन सेशन में भाषण देंगे। वे समावेशी विकास, जलवायु संकट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर अपने विचार रखेंगे।

अफ्रीका महाद्वीप में हो रहा समिटः

यात्रा से पहले पीएम मोदी ने कहा कि यह समिट खास है। पहली बार G20 अफ्रीका महाद्वीप में हो रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि भारत की कोशिश से 2023 में अफ्रीकन यूनियन को G20 में शामिल किया गया था।

Share This Article