Bus in Mexico:
मेक्सिको सिटी, एजेंसियां। मेक्सिको सिटी के उत्तर-पश्चिम में एटलाकोमुल्को कस्बे के एक औद्योगिक इलाके में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मालगाड़ी ने डबल-डेकर बस को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। हादसा उस समय हुआ जब बस रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही थी।
Bus in Mexico: बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त:
टक्कर इतनी भीषण थी कि ‘हेरादुरा डे प्लाटा’ नामक कंपनी की यह बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मेक्सिको की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी जानकारी में एजेंसी ने पुष्टि की कि 10 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 41 लोग घायल हुए हैं।
Bus in Mexico: घायलों का इलाज जारी:
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने अभी तक स्पष्ट नहीं किया है कि यह हादसा लापरवाही या तकनीकी खामी की वजह से हुआ।
Bus in Mexico: रेलवे क्रॉसिंग पर हादसों का खतरा:
मेक्सिको की रेल परिवहन नियामक एजेंसी की रिपोर्ट बताती है कि रेलवे लेवल-क्रॉसिंग पर ऐसे हादसे आम हैं। हाल के वर्षों में इनकी संख्या में इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल ऐसे करीब 800 हादसे हुए, जबकि 2020 में यह संख्या 602 थी। हालांकि इन घटनाओं में कितने लोग हताहत हुए, इसका ब्यौरा रिपोर्ट में नहीं दिया गया।यह हादसा एक बार फिर मेक्सिको में रेलवे सुरक्षा और लेवल-क्रॉसिंग पर निगरानी की जरूरत को उजागर करता है।
इसे भी पढ़ें








