इजराइल के आरोपों पर फ्रांस की सफाई[France’s clarification on Israel’s allegations]

1 Min Read

तेल अबीब, एजेंसियां। लेबनान में इजराइली हमलों को लेकर फ्रांस और इजराइल के बीच बढ़ते मदभेद को देखते हुए

शनिवार को इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि फ्रांस अगर उनका साथ नहीं भी दे तो भी वे जंग जीत सकते हैं।

नेतन्याहू ने वीडियो जारी कर कहा कि इजराइल आतंक फैलाने वाले हिजबुल्लाह जैसी ताकतों से लड़ रहा है।

सभी सभ्य देशों को इजराइल के पक्ष में मजबूती से खड़ा होना चाहिए। दरअसल, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 5 अक्टूबर को कहा था

कि इजराइल को गाजा में लड़ाई के लिए हथियार भेजने पर रोक लगनी चाहिए। फिर इसके बाद समस्या का हल निकालना चाहिए।

नेतन्याहू के बयान के बाद मैक्रों के ऑफिस ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि फ्रांस इजराइल का पक्का दोस्त है। वह इजराइल की सुरक्षा का समर्थन करते हैं।

अगर ईरान या उसके समर्थक ने हमला किया, तो फ्रांस हमेशा इजराइल के साथ खड़ा रहेगा। सूत्रों के अनुसार हिजबुल्लाह के 440 सदस्यों की मौत हो चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें

नसरल्लाह का भाई भी मारा गया, हिजबुल्लाह की मीटिंग के दौरान बंकर पर इजराइल ने 11 मिसाइलें दागीं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं