कनाडा में भारत के पूर्व हाईकमिश्नर बोले- ट्रूडो खालिस्तान समर्थक [Former High Commissioner of India in Canada said – Trudeau is pro-Khalistan]

2 Min Read

खालिस्तानी आतंकी कनाडा की जमीन से भारत के खिलाफ काम कर रहे हैं

ओटावा, एजेंसियां। कनाडा में भारत के हाईकमिश्नर रहे संजय वर्मा ने जस्टिन ट्रूडो सरकार पर खालिस्तानियों को पनाह देने का आरोप लगाया है।

वर्मा ने भारत लौटने से ठीक पहले कनाडाई न्यूज चैनल CTV को एक इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने कहा कि कनाडाई खुफिया एजेंसी (CSIS) खालिस्तानी कट्टरपंथी और आतंकियों को बढ़ावा दे रही है।

खालिस्तानी आतंकी भारतीय नहीं, कनाडा के नागरिकः

हाईकमिश्नर वर्मा ने कहा कि कनाडा में रहने वाले खालिस्तानी आतंकी भारतीय नहीं, बल्कि कनाडा के नागरिक हैं। ये लोग कनाडा की जमीन से भारत के खिलाफ काम कर रहे हैं।

हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि कनाडा सरकार ऐसे लोगों के साथ काम नहीं करे। ये भारत की संप्रभुता और अखंडता को चुनौती दे रहे हैं।

कनाडा के रवैये को लेकर जताई चिंताः

हाईकमिश्नर ने यह भी कहा कि अगर कनाडाई नेताओं को लगता है कि हमें पता ही नहीं है कि हमारे दुश्मन वहां क्या कर रहे हैं तो मुझे खेद है कि वे इतने नौसीखिए हैं। शायद उन्हें पता नहीं कि अंतरराष्ट्रीय संबंध क्या होते हैं।

इसे भी पढ़े

भारत बोला- लॉरेंस गैंग के लोगों का प्रत्यर्पण चाहते थे, ट्रूडो सरकार ने जवाब तक नहीं दिया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं