FIFA Club World Cup 2025:
वाशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिका में जारी FIFA क्लब वर्ल्ड कप 2025 में 25 जून के मुकाबलों के बाद ग्रुप स्टेज लगभग पूरा हो चुका है और 16 टीमें नॉकआउट राउंड के लिए तय हो गई हैं। टूर्नामेंट में 32 टीमों को 8 ग्रुप में बांटा गया है, जिनमें से हर ग्रुप से टॉप 2 टीमें राउंड ऑफ 16 में पहुंचती हैं।
FIFA Club World Cup 2025: ग्रुप A और ग्रुप B
ग्रुप A से Palmeiras और Inter Miami ने 5-5 अंकों के साथ जगह बनाई, जबकि Porto और Al Ahly बाहर हो गईं। ग्रुप B में PSG और Botafogo ने क्वालीफाई किया, जबकि Atletico Madrid अंक समान होने के बावजूद टाईब्रेकिंग फैक्टर में पीछे रहकर बाहर हुई।
FIFA Club World Cup 2025: ग्रुप C और ग्रुप D
ग्रुप C में Benfica (7 अंक) और Bayern Munich (6 अंक) अगले दौर में पहुंचीं, Boca Juniors और Auckland City बाहर हुईं। ग्रुप D से Flamengo और Chelsea ने क्वालिफाई किया, जबकि Es Tunis और LAFC को हार का सामना करना पड़ा।
FIFA Club World Cup 2025: ग्रुप E , ग्रुप G और ग्रुप H
Inter Milan और Monterrey ने ग्रुप E से प्रवेश पाया, River Plate और Urawa Reds टूर्नामेंट से बाहर हो गए। ग्रुप F में Borussia Dortmund और Fluminense क्वालिफाई कर चुके हैं। ग्रुप G और H में अभी एक-एक मुकाबले बाकी हैं, लेकिन Juventus और Manchester City ने पहले ही नॉकआउट में जगह पक्की कर ली है। ग्रुप H में फिलहाल किसी टीम ने क्वालिफाई नहीं किया, लेकिन Real Madrid और RB Salzburg 4-4 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं।राउंड 16 की शुरुआत 28 जून को Palmeiras बनाम Botafogo से होगी। अब फैंस की नजरें टाइटल की रेस में बचे 16 दावेदारों पर टिकी हैं।
इसे भी पढ़ें
Shubhman Gill: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान








