अंकारा : तुर्किये के मौजूदा राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन रविवार को फिर से इस पद के चुनाव में विजयी रहे। इसी के साथ यह तय हो गया है कि एर्दोआन का निरंकुश शासन ऐसे समय में जारी रहेगा जब देश अत्यधिक महंगाई और कई शहरों को प्रभावित करने वाले भूकंप के प्रभाव से जूझ रहा है।
इस तीसरे कार्यकाल में एर्दोआन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होंगे तथा इस चुनाव के परिणामों का असर राजधानी अंकारा के बाहर भी महसूस किया जाएगा। तुर्किये यूरोप और एशिया दोनों के लिए अहम है और यह उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इधर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रजब तैयब एर्दोआन को फिर से तुर्किये का राष्ट्रपति चुने जाने पर सोमवार को उन्हें बधाई दी और भरोसा जताया कि वैश्विक मामलों पर भारत एवं तुर्किये के संबंध मजबूत होते रहेंगे।







