England team announced: टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित, बेथेल बने कप्तान

3 Min Read

England team announced:

लंदन, एजेंसियां। इंग्लैंड ने 17 सितंबर से आयरलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। 21 साल के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल को इस सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है। नियमित कप्तान हैरी ब्रूक को इस दौरे के लिए आराम दिया गया है।

136 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ाः

जैकब बेथेल ने कप्तान बनते ही इतिहास रच दिया। वह इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए हैं। उन्होंने 136 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जो 1889 में मोंटी बोडेन के नाम था। बोडेन ने 23 साल की उम्र में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में कप्तानी की थी।

कई खिलाड़ियों को मिला आरामः

हैरी ब्रूक के अलावा जोफ्रा आर्चर, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट और जेमी स्मिथ को आयरलैंड दौरे के लिए आराम दिया गया है। इस सीरीज में मार्कस ट्रेस्कोथिक मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे, क्योंकि ब्रेंडन मैकुलम उपलब्ध नहीं होंगे।

चयनकर्ता ने की बेथेल की तारीफः

इंग्लैंड के चीफ सिलेक्टर ल्यूक राइट ने बेथेल की तारीफ करते हुए कहा, “जैकब बेथेल ने अपने नेतृत्व कौशल से सभी को प्रभावित किया है। आयरलैंड के खिलाफ यह सीरीज उन्हें अपनी काबिलियत दिखाने का शानदार मौका देगी।”

RCB के लिए खेलते हैं बेथेलः

जैकब बेथेल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से खेलते हैं। IPL 2025 की नीलामी में RCB ने उन्हें 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, उन्हें अब तक केवल दो मैचों में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 171 के स्ट्राइक रेट से 67 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी टीम घोषितः

इंग्लैंड ने आयरलैंड दौरे से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की घरेलू सीरीज के लिए भी अपनी टीमों का ऐलान किया है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे टीम :

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जेमी स्मिथ।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 टीम :

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जेमी स्मिथ, ल्यूक वुड।

आयरलैंड के खिलाफ टी20 टीम :

जैकब बेथेल (कप्तान), रेहान अहमद, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जोस बटलर, लियाम डॉसन, टॉम हार्टले, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, ल्यूक वुड।

इसे भी पढ़ें

Bangladesh tour postponed: बांग्लादेश दौरा टला, श्रीलंका-भारत आपस में भिड़ सकते हैं, अगस्त में 3 वनडे और 3 टी20 मैच हो सकते हैं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं