एलन मस्क ने एक दिन में 640 मिलियन वोटों की गिनती के लिए भारत को सराहा, अमेरिका पर कसा तंज [Elon Musk praised India for counting 640 million votes in a day, took a dig at America]

1 Min Read

वाशिंगटन, एजेंसियां। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने दो राज्य विधानसभा चुनावों और उपचुनावों की मतगणना एक ही दिन में संपन्न होने के बाद भारतीय चुनाव प्रणाली की सराहना की है।

साथ ही उन्होंने अमेरिका की इस प्रक्रिया पर कटाक्ष भी किया, जहां कैलिफोर्निया में अभी तक मतदान की घोषणा नहीं हुई है।

मस्क ने एक्स पर लिखा, भारत ने एक दिन में 640 मिलियन वोटों की गिनती कर ली है, जबकि कैलिफोर्निया अभी भी वोटों की गिनती कर ही रहा है। मस्क ने ये टिप्पणी उस एक्स पोस्ट पर दी जिसका शीर्षक था कि भारत ने एक दिन में 640 मिलियन वोटों की गिनती की

इसे भी पढ़ें

ईरान के राजनयिक और एलन मस्क के बीच न्यूयॉर्क में सीक्रेट मीटिंग की खबर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं