Drug smugglers boat blast:
वाशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अमेरिका ने वेनेजुएला के एक जहाज को समुद्र में हवाई हमला कर उड़ा दिया। अमेरिकी नौसेना के इस अभियान में ड्रग तस्करों की बोट पर जोरदार धमाका हुआ, जिसमें चार तस्कर मारे गए। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीटर हेगसेथ ने हमला करने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।
अमेरिकी नौसेना का जहाज पर हमला
वीडियो में देखा जा सकता है कि तस्कर तेजी से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अमेरिकी नौसेना ने जहाज पर हमला कर उसे समुद्र में तबाह कर दिया। धमाके के बाद बोट से आग और धुआं उठता रहा। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने बताया कि यह हमला वेनेजुएला के तट के बाहर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में किया गया, जब जहाज अमेरिका की ओर बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ ले जा रहा था।
उन्होंने कहा कि खुफिया जानकारी ने पुष्टि की कि जहाज पर सवार लोग नशा-आतंकवादी थे और वे एक ज्ञात तस्करी मार्ग पर संचालित हो रहे थे। पीटर हेगसेथ ने यह भी कहा कि ऐसे हमले तब तक जारी रहेंगे जब तक अमेरिकी लोगों पर ड्रग-आधारित हमले समाप्त नहीं हो जाते।
इसे भी पढ़ें
NCB ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी रैकेट का किया भंडाफोड़








