Grammy Award: दलाई लामा को पहला ग्रैमी अवॉर्ड मिला

1 Min Read

Grammy Award

लॉस एंजेलिस, एजेंसियां। लॉस एंजेलिस में 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन हुआ। पहली बार तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने बेस्ट ऑडियो बुक, नरेशन और स्टोरीटेलिंग कैटेगरी में ग्रैमी अवॉर्ड जीता।
ये अवॉर्ड दलाई लामा को उनके एल्बम ‘मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शन्स ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ के लिए मिला। दलाई लामा तिब्बती बौद्ध धर्म के सर्वोच्च आध्यात्मिक गुरु का पद है। 14 वें दलाई लामा 90 साल की उम्र के ‘तेंनजिन’ हैं।

केंड्रिक लेमर ने बेस्ट रैप एलबम का पुरस्कार

68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में अमेरिकन रैपर केंड्रिक लेमर ने बेस्ट रैप एल्बम का अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया। केंड्रिक लेमर बेस्ट रैप एल्बम कैटेगरी में सबसे ज्यादा 7 बार ग्रैमी जीतने वाले रैपर बन गए हैं।

शांति का नोबेल मिल चुका है दलाई लामा को

1989 में दलाई लामा को अहिंसा के लिए शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था

Share This Article
Exit mobile version