अरुणाचल की कबाक यानो ने माउंट एकांकागुआ पर चढ़ाई कर रिकॉर्ड बनाया

1 Min Read

Kabak Yano Mount Aconcagua record

ईटानगर, एजेंसियां। भारतीय पर्वतारोही कबाक यानो ने अर्जेंटीना में साउथ अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकांकागुआ पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। ये चोटी 7-समिट माउंटेन का हिस्सा है।
28 जुलाई को खेल और युवा मामलों के राज्य मंत्री केंटो जिनी ने ईटानगर के लोकभवन से 7-शिखर पर्वतारोहण अभियान को औपचारिक रूप से शुरू किया था।

7 समिट चैलेंज में हर महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वत पर चढ़ना होता है। इसमें एवरेस्ट (एशिया), एकांकागुआ (दक्षिण अमेरिका), डेनाली (उत्तरी अमेरिका), किलिमंजारो (अफ्रीका), एल्ब्रस (यूरोप), विंसन मासिफ (अंटार्कटिका), और माउंट कोसियुस्को (ओशिनिया) शामिल हैं।

माउंट एकांकागुआ समुद्र तल से 22,831 फीट की ऊंचाई पर

माउंट एकांकागुआ समुद्र तल से 22,831 फीट की ऊंचाई पर है और यह वेस्टर्स हेमिस्फीयर (गोलार्ध) की सबसे ऊंची चोटी है। कबाक यानो 21 मई, 2024 को माउंट एवरेस्ट (8,848 मीटर) पर चढ़ने वाली न्यीशी जनजाति की पहली और अरुणाचल प्रदेश की पांचवीं महिला हैं।

कबाक ने 4 अगस्त 2025 को अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई की थी। 16 अगस्त 2025 को योनो ने 7-समिट चैलेंज में रूस और यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस पर चढ़ाई की।

Share This Article
Exit mobile version