बीजींग, एजेंसियां। मालदीव के संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति मुइज्जू की जीत के बाद चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाए हैं।
ग्लोबल टाइम्स ने अपने आर्टिकल में कहा है कि भारत ‘नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी’ पर चलता है। लेकिन पिछले कुछ समय से भारत का रवैया ‘नेबर फर्स्ट पॉलिसी’ की जगह ‘इंडिया फर्स्ट’ वाला हो गया है।
भारत साउथ एशिया में जितना अपना दबदबा बढ़ाने की कोशिश करता है, उससे पड़ोसी देश उतने ही दूर हो रहे हैं।
इससे साबित होता है कि भारत साउथ एशिया को अपना बैक्यार्ड समझता है। वह साउथ एशियन देशों पर भारत और चीन में से किसी एक को चुनने के लिए दबाव डालता है।
शंघाई इंस्टिट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के प्रोफेसर ल्यू जोंग्यी ने ग्लोबल टाइम्स से कहा कि मालदीव के संसदीय चुनाव इस बात का सबूत हैं कि वहां के लोग अब भारत के आदेश का पालन नहीं करना चाहते हैं।
उन्हें स्वतंत्र विदेश नीति का चुनाव किया है। वो आर्थिक और सामाजिक विकास को प्राथमिकता देते हैं।
इसे भी पढ़ें









