बीजींग, एजेंसियां। चीन के स्पेस मिशन ने रविवार को बड़ी कामयाबी हासिल की है।
3 मई को लॉन्च किए गए चांग’ई-6 मून लैंडर ने लगभग एक महीने बाद रविवार सुबह चांद के अंधेरे वाले हिस्से पर सफल लैंडिंग की।
ये लैंडिंग चीन के मून मिशन के लिए काफी अहम मानी जा रही है।
इसके जरिए चीन चांद के अंधेरे हिस्से से सैंपल लाने वाला पहला देश बनना चाहता है। चीन की स्पेस एजेंसी के मुताबिक चांग’ई-6 लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव-ऐटकेन बेसिन में उतरा।
यहां से चंद्रमा की सतह के नमूने इकट्ठा करना शुरू करेगा।
इसे भी पढ़ें
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज आज, होगी वेस्टइंडीज और पापुआ न्यू गिनी में भिड़ंत








