कनाडा ने पहली बार कहा-भारत खतरा पैदा करने वाला देश [For the first time, Canada said- India is a threatening country]

1 Min Read

नॉर्थ कोरिया-ईरान समेत 5 देशों की लिस्ट में शामिल किया

ओटावा, एजेंसियां। कनाडा की जासूसी एजेंसी कम्युनिकेशन सिक्योरिटी एस्टैब्लिशमेंट (CSE) ने खतरा पैदा करने वाले देशों की सूची में भारत को शामिल किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पहली बार है जब कनाडा सरकार की इस लिस्ट में भारत का नाम आया है।

दरअसल, CSE के साइबर विभाग ने गुरुवार को रिपोर्ट जारी की है। इसमें 2025-26 में खतरा पैदा करने वाले देशों के नाम हैं।

इस लिस्ट में भारत को चीन, रूस, ईरान, उत्तर कोरिया के बाद पांचवें नंबर पर रखा गया है। गर्वनमेंट ऑफ कनाडा की ऑफिशियल वेबसाइट पर यह लिस्ट मौजूद है।

इसे भी पढ़ें

कनाडाई मंत्री का आरोप- खालिस्तानियों पर एक्शन के पीछे शाह

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं