ब्रिटिश फिजिसिस्ट पीटर हिग्स का निधन

1 Min Read

लंदन, एजेंसियां। ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी (फिजिसिस्ट) और नोबेल पुरस्कार विजेता पीटर हिग्स का निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थें।

पीटर हिग्स ने ‘हिग्स-बोसोन पार्टिकल’ यानी ‘गॉड पार्टिकल’ की खोज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

पीटर हिग्स ने बताया था कि कैसे बोसोन इस यूनिवर्स को जोड़कर रखता है। इस खोज के लिए पीटर हिग्स को 2013 में फिजिक्स का नोबेल प्राइज दिया गया था।

पीटर हिग्स का जन्म 1929 में न्यूकैसल में हुआ था। उन्होंने एडिनबर्ग विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में कई साल बिताए।

जहां उन्होंने सैद्धांतिक भौतिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके कई शोध आज भी दुनिया के वैज्ञानिकों को नई खोज के लिए प्रेरणा देते हैं।

इसे भी पढ़ें

आयरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने साइमन हैरिस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं