नयी दिल्ली, एजेंसियां : भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने शनिवार को कहा कि उनके देश ने पर्यावरण संरक्षण और संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक विकास को संतुलित करने की अपनी यात्रा में एक लंबा सफर तय किया है और यह यात्रा काफी हद तक सफल रही है।
टोबगे ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव – 2024 में अपने संबोधन में कहा कि भूटान की यह विकास यात्रा “भारत सरकार तथा उसके लोगों की दोस्ती, सद्भावना और बिना शर्त समर्थन” के कारण सफल रही है।
इसे भी पढ़ें
विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा 18वीं लोकसभा चुनाव का परिणाम : आदित्य साहू







