Bangladesh Hindu minority attack: बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक पर फिर कहर, BNP नेता ने हिन्दू युवक को गाड़ी से रौंदा

3 Min Read

Bangladesh Hindu minority attack:

ढाका, एजेंसियां। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। (Hindu youth killed Bangladesh) राजबाड़ी जिले में एक हिंदू युवक की कथित तौर पर कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय रिपन साहा के रूप में हुई है, जो करिम फीलिंग स्टेशन नामक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी था। इस घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

कैसे हुई घटना?

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह वारदात शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे हुई। आरोप है कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) का नेता अबुल हाशेम सुजन अपनी ब्लैक लैंड क्रूजर जीप से पेट्रोल पंप पर पहुंचा। उसने करीब 5,000 टका का ऑक्टेन भरवाया, लेकिन बिना भुगतान किए वहां से निकलने की कोशिश की। जब रिपन साहा ने वाहन रोककर पैसे मांगे, तो सुजन और उसके ड्राइवर कमल हुसैन ने कथित तौर पर गाली-गलौज की और कार तेज कर दी, जिससे रिपन वाहन के नीचे आ गया।

मौके पर ही हुई मौत

बताया जा रहा है कि रिपन साहा के सिर और चेहरे को गंभीर रूप से कुचल दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। (Hindu youth killed Bangladesh) बाद में उसका शव ढाका-खुलना हाईवे पर पड़ा मिला। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई, जिसमें वाहन का बिना भुगतान किए भागना साफ दिखाई देता है।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर अबुल हाशेम सुजन को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर कमल हुसैन को भी हिरासत में लिया गया है। राजबाड़ी सदर थाना प्रभारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है।

हिंदू समुदाय में भय

इस घटना ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से अल्पसंख्यक समुदाय में डर का माहौल है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

Share This Article