BNP win in Bangladesh:
ढाका, एजेंसियां। 12 फरवरी को बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने जीत दर्ज की।
BNP ने 299 सीटों में से 209 हासिल कर बहुमत के लिए जरूरी 150 के आंकड़े को पार किया। देश में करीब 20 साल बाद BNP की सरकार बनेगी। 2008 से 2024 तक शेख हसीना की आवामी लीग सत्ता में थी।
तारिक रहमान बनेंगे प्रधानमंत्रीः
पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे और BNP अध्यक्ष तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने सकते हैं। तारिक अगर पीएम बनते हैं, तो बांग्लादेश में 35 साल बाद कोई पुरुष प्रधानमंत्री होगा। 1988 में काजी जफर अहमद प्रधानमंत्री बने थे।
बांग्लादेश चुनाव में कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी हार गई। उसके गठबंधन को सिर्फ 70 सीटें मिलीं।
शेख हसीना की सरकार जुलाई 2024 में गिरी थीः
जुलाई 2024 में शेख हसीना सरकार विद्रोह के बाद गिर गई थी। पीएम शेख हसीना की सरकार गिराने वाले स्टूडेंट्स की पार्टी नेशनल सिटीजन पार्टी यानी NCP को भी बांग्लादेशियों ने नकार दिया था।
तारिक रहमान पिछले साल दिसंबर में 17 साल बाद देश लौटे थे।
