Narendra Modi inaugurates Seva Teerth: पीएम मोदी ने सेवा तीर्थ का उद्धघाटन किया

1 Min Read

Narendra Modi inaugurates Seva Teerth:

नई दिल्ली, एजेंसियां। पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में ‘सेवा तीर्थ’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन बीते शुक्रवार को किया। ‘सेवा तीर्थ’ कॉम्प्लेक्स में अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सचिवालय (NSCS) और कैबिनेट सचिवालय काम करेंगे। PMO रायसीना हिल स्थित साउथ ब्लॉक से दारा शिकोह रोड पर एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव में स्थित सेवा तीर्थ में शिफ्ट हो गया।

परिसर की दीवार पर देवनागरी लिपि में ‘सेवा तीर्थ’ लिखा है। इसके नीचे ‘नागरिक देवो भव’ (नागरिक भगवान के समान हैं) मंत्र भी लिखा गया है।

1947 से साउथ ब्लॉक में रहा पीएम कार्यालयः

PMO ऑफिस 1947 से साउथ ब्लॉक में रहा है। ये इमारत करीब 78 सालों से देश की सत्ता का केंद्र रही है।
सेवा तीर्थ का मतलब है ‘सेवा का स्थान’। पहले इसका नाम ‘एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव’ रखा गया था, लेकिन 2 दिसंबर 2025 को इसका नाम बदलकर सेवा तीर्थ रखा गया। पीएम मोदी ने सेवा तीर्थ उद्धाटन कार्यक्रम में सांसदों और मंत्रालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित किया।

Share This Article
Exit mobile version