Bangladesh election
ढाका, एजेंसियां। बांग्लादेश में जारी आम चुनाव के बीच दोपहर 12 बजे तक 32.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। यह जानकारी चुनाव आयोग के वरिष्ठ सचिव अख्तर अहमद ने दी।
ढाका स्थित चुनाव आयोग मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि यह आंकड़ा देशभर के 32,789 मतदान केंद्रों से प्राप्त हुआ है, जो कुल केंद्रों का लगभग 77 प्रतिशत है। देशभर में कुल 42,651 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है।
चुनाव आयोग के अनुसार
चुनाव आयोग के अनुसार, अब तक किसी भी मतदान केंद्र से वोटिंग रुकने या किसी बड़ी गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों का कहना है कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आयोग ने उम्मीद जताई है कि दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में और वृद्धि हो सकती है।
