UPSC IES/ISS Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया शुरू, 3 मार्च तक करें अप्लाई; 44 पदों पर होगी भर्ती

2 Min Read

UPSC IES/ISS Recruitment 2026:

नई दिल्ली, एजेंसियां। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS) परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 3 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना (Notification) को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर UPSC IES/ISS 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फीस का भुगतान करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

आवेदन शुल्क

महिला, SC/ST और PwBD उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।
अन्य सभी उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड (Visa/Master/RuPay) या UPI के माध्यम से किया जा सकता है।

कुल पद

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 44 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
अधिकतम आयु: 30 वर्ष
उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2026 को 21 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त 1996 से पहले और 1 अगस्त 2005 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।

आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

Share This Article
Exit mobile version