Australia announce recognition: ऑस्ट्रेलिया का फलस्तीन को राष्ट्र मान्यता देने का ऐलान, इजरायल को बड़ा झटका

2 Min Read

Australia announce recognition:

जेरूसलम, एजेंसियां। इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने बड़ा कदम उठाते हुए कहा है कि उनका देश फलस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देगा। यह घोषणा उस वक्त हुई है जब गाजा में मानवीय संकट चरम पर है और हजारों लोग मारे जा चुके हैं।अल्बनीज की यह घोषणा इजरायल के लिए एक कूटनीतिक झटका मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि फलस्तीन को मान्यता देने का निर्णय सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में औपचारिक रूप से घोषित किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया इस फैसले से फ्रांस, ब्रिटेन और कनाडा जैसे देशों की कतार में शामिल हो गया है, जिन्होंने हाल ही में इसी दिशा में संकेत दिए हैं।

इस मान्यता की कुछ शर्तें भी हैं, जैसे:

फलस्तीनी प्रशासन में हमास की कोई भूमिका नहीं होगी।
गाजा का निरस्त्रीकरण किया जाएगा।
चुनाव कराए जाएंगे।

अल्बनीज ने कहा

अल्बनीज ने कहा कि दो-राष्ट्र समाधान ही मध्य पूर्व में स्थायी शांति का एकमात्र रास्ता है, जिससे गाजा में संघर्ष, पीड़ा और भुखमरी का अंत हो सकता है।उधर, इजरायल सरकार ने गाजा शहर पर पूर्ण कब्जे की योजना को मंजूरी दे दी है, जिससे हालात और गंभीर हो सकते हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने इस योजना की पुष्टि की है।इस ऐलान के बाद अंतरराष्ट्रीय मंच पर फलस्तीन को मान्यता देने की मांग और तेज हो सकती है, वहीं इजरायल के खिलाफ दबाव भी बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें

मोदी बोले-भारत में कई सिंगापुर बनायेंगे 

Share This Article
Exit mobile version