डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिक्सन पर हमला [Attack on Danish Prime Minister Mette Frederiksen]

2 Min Read

हमलावर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोपेनहेगन, एजेंसियां। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिक्सन पर कोपेनहेगन में एक व्यक्ति ने अचानक हमला कर दिया।

हालांकि, इस हमले में उन्हें कोई चोट नहीं आई है, फ्रेडरिक्सन को तुरंत ही वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने पीछे से आकर फ्रेडरिक्सन को जोर से धक्का मारा।

इससे वे लड़खड़ा कर गिर पड़ीं। कोपेनहेगन पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

यूरोपीय सघं ने की निंदा

प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने कार्यालय ने बस इतना कहा कि वह इस घटना से स्तब्ध हैं। वहीं यूरोपीय संघ के प्रमुखों ने हमले की निंदा की है।

गौर करने वाली बात ये है कि ये हमला डेनमार्क के यूरोपीय संघ के चुनाव में होने वाले मतदान से दो दिन पहले हुआ है।

यूरोपीय नेताओं पर लगातार हो रहे हमले

हाल के दिनों में यूरोपीय राजनेताओं पर हमले बढ़े हैं। 4 जून को मैनहेम में एक संदिग्ध व्यक्ति ने बॉक्स कटर से वार करके फार राइट ऑल्टरनेटिव फॉर जर्मनी पार्टी के एक राजनेता की हत्या कर दी।

जर्मनी के सेंटर लेफ्ट सोशल डेमोक्रेट्स के यूरोपीय पार्लियामेंट कैंडिडेट मैथियास एके पर भी हमला हुआ था, जिसमें उनकी गाल और आंख की हड्डी टूट गई थी।

इससे ठीक तीन सप्ताह पहले स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको की भी हत्या का प्रयास किया गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इसे भी पढ़ें

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू हो सकते हैं गिरफ्तार

Share This Article
Exit mobile version