सीएम चंपाई मिले हेमंत सोरेन से [CM Champai met Hemant Soren]

1 Min Read

बिरसा मुंडा कारागार में एक घंटा रूके मुख्यमंत्री

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने आज शनिवार को रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

बताया जा रहा है कि चंपाई सोरेन लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद की परिस्थितियों पर चर्चा के लिए हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे थे।

31 मई को भी सीएम ने हेमंत से मुलाकात की थी

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने हेमंत को लोकसभा चुनाव के बाद उत्पन्न स्थिति के बारे में बताया।

चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन ने झामुमो के रूख पर भी चर्चा की। बता दें कि इससे पहले 31 मई की सुबह भी चंपाई सोरेन ने होटवार जेल में चंपाई सोरेन से मुलाकात की थी।

इसे भी पढ़ें

चंपाई सोरेन ने संविधान को लेकर कह दी बड़ी बात

Share This Article
Exit mobile version