Senior commander arrested: असम राइफल्स का बड़ा अभियान, वरिष्ठ कमांडर समेत छह उग्रवादी गिरफ्तार

1 Min Read

Senior commander arrested:

इंफाल, एजेंसियां। मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में असम राइफल्स ने यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) के वरिष्ठ कमांडर जामखोगिन गुइते लुफो उर्फ ‘पेप्सी’ समेत छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एक अक्टूबर को ‘ऑपरेशन सॉन्गकोट’ के तहत चुराचांदपुर के जंगलों में की गई।

अर्धसैनिक बल ने बताया

अर्धसैनिक बल ने बताया कि इस अभियान का मकसद यूकेएनए के नेटवर्क को कमजोर करना और क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करना था। अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार वरिष्ठ कमांडर पर जनवरी 2024 में मीतई समुदाय के चार लोगों की हत्या में शामिल होने का आरोप है।

मई 2023 से मीतई और कुकी समुदायों के बीच मणिपुर में हुई जातीय हिंसा में अब तक 260 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। असम राइफल्स ने कहा कि यह सफल अभियान क्षेत्र में सुरक्षा और शांति बनाए रखने की उनकी प्रतिबद्धता को दोहराता है।

इसे भी पढ़ें

Arms suppliers arrested: बिहार में 9 हथियार सप्लायर धराये, गोला-बारूद भी बरामद


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं