अनुरा दिसानायके ने श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली [Anura Dissanayake sworn in as President of Sri Lanka]

1 Min Read

कोलंबो, एजेंसियां। चुनाव जीतने के बाद अनुरा दिसानायके ने श्रीलंका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

उन्होंने देश के 10वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह कोलंबो में राष्ट्रपति सचिवालय में हुआ।

श्रीलंका में यह पहली बार है, जब राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे दूसरी बार गिनती में साफ हुए क्योंकि पहले दौर की गिनती में किसी भी प्रत्याशी को 50% वोट नहीं मिले थे।

युवाओं ने दिखाया भरोसा

2022 के आर्थिक संकट के चलते बदलाव की उम्मीद कर रहे युवा वोटरों की मदद से अनुरा राष्ट्रपति बनने में सफल रहे हैं।

पहले चरण में टॉप पर रहे दो प्रत्याशी नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के अनुरा कुमारा दिसानायके और समागी जन बालावेगया (SJB) के सजिथ प्रेमदासा के वोट की गणना दूसरी बार की गई। अनुरा कुमारा दिसानायके एक वामपंथी नेता हैं।

6 श्रीलंका के पीएम रह चुके

अनुरा ने 6 बार श्रीलंका के पीएम रह चुके मौजूदा राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को हराया।

इसके अलावा, उन्होंने बरसों से श्रीलंका की सत्ता में काबिज राजपक्षे परिवार को सत्ता से बाहर कर दिया।

इसे भी पढ़ें

रामेश्वरम में श्रीलंकाई नौसेना ने 9 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं