बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी आंदोलन हुआ हिंसक, 100 लोगों की मौत के बाद इंटरनेट सेवा बंद [Anti-reservation movement turns violent in Bangladesh, internet service shut down after 100 people died]

2 Min Read

भारत से जाने वालों के लिए चेतावनी जारी

ढाका, एजेंसियां। बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थकों के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में झड़प में करीब 100 लोगों की मौत होने के एक दिन बाद सोमवार को भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

प्रदर्शनकारियों ने आम जनता से ‘लॉन्ग मार्च टू ढाका’ में भाग लेने का आह्वान किया है।
झड़पें सुबह में हुईं जब प्रदर्शनकारी ‘स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन’ के बैनर तले आयोजित ‘असहयोग कार्यक्रम’ में भाग लेने पहुंचे।

अवामी लीग, छात्र लीग और जुबो लीग के कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया तथा फिर दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई।

प्रदर्शनकारी सरकारी नौकरियों में आरक्षण व्यवस्था के मुद्दे को लेकर हसीना का इस्तीफा मांग रहे हैं।

अब तक 300 लोगों की मौत

बता दें कि बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। यहां रविवार शाम छह बजे से कर्फ्यू लगा हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब तक हिंसा में कम से कम 300 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

प्रदर्शनकारी आज देशव्यापी कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए ढाका तक लॉन्ग मार्च का आयोजन कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, PM शेख हसीना के इस्तीफे की मांग तेज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं