भारत के विरोध के बाद भी अमेरिका अड़ा

2 Min Read

वाशिंगटन डीसी। केजरीवाल की गिरफ्तारी मामले में भारत की नाराजगी के बावजूद अमेरिका ने एक बार फिर बयान दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बुधवार रात प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि हम अपने स्टैंड पर कायम हैं और इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। हम उम्मीद करते हैं कि मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रिया पूरी हो।

अमेरिका ने इसके अलावा कांग्रेस पार्टी से जुड़े बैंक अकाउंट्स फ्रीज किए जाने पर भी बयान दिया। मैथ्यू मिलर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाए हैं कि टैक्स अथॉरिटी ने उनके बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं। इससे उन्हें चुनाव कैंपेन चलाने में दिक्कतें हो सकती हैं। हम उम्मीद करते हैं कि निष्पक्ष कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका के बयान के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी डिप्लोमैट ग्लोरिया बारना को तलब किया था।

अमेरिका का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब बुधवार को ही भारत के विदेश मंत्रालय ने इस मामले में अमेरिकी डिप्लोमैट ग्लोरिया बारबेना को तलब किया था। उनके बीच करीब 40 मिनट तक बैठक हुई थी। इससे जुड़े एक सवाल पर बुधवार को अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि मैं कूटनीतिक बातचीत की जानकारी नहीं दे सकता।

इसे भी पढ़ें

चुनाव को लेकर तेनुघाट जेल में छापा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं