प्रोग्राम से जुड़ी 4 कंपनियों पर बैन लगाया
वॉशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिका ने लंबी दूरी वाले मिसाइल प्रोग्राम को बढ़ावा देने के आरोप में पाकिस्तान की 4 कंपनियों पर बैन लगाया है। इनमें पाकिस्तान की सरकारी एयरोस्पेस और डिफेंस एजेंसी, नेशनल डेवलपमेंट कॉम्पलेक्स (NDC) भी शामिल है।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने यह जानकारी देते हुए कहा-हमारी क्षेत्रीय स्थिरता को नुकसान पहुंचेगा।
पाकिस्तान ने बताया पक्षपाती फैसलाः
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को अमेरिका के इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण और पक्षपाती बताया है। मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी बैन से हमारी क्षेत्रीय स्थिरता को नुकसान पहुंचेगा। ये प्रोग्राम पाकिस्तान की संप्रभुता की रक्षा करने और दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए जरूरी था।‘आगे भी अमेरिका की कार्रवाई जारी रहेगी’
न्यूज एजेंसी ANI ने अमेरिका के हवाले से बताया कि ये कंपनियां पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम के लिए जरूरी टूल मुहैया करा रही थीं। अमेरिका आगे भी इस तरह की एक्टिविटी के खिलाफ एक्शन लेता रहेगा।
अमेरिकी प्रेस रिलीज के मुताबिक पाकिस्तान की शाहीन-सीरीज बैलिस्टिक मिसाइलें NDC की मदद से ही तैयार की गई हैं। इसके अलावा कराची की अख्तर एंड संस प्राइवेट कंपनी पर आरोप है कि उसने मिसाइल से जुड़ी मशीनों को खरीदने में NDC की मदद की है।
इसे भी पढ़ें
कांग्रेस ने अमित शाह के बयान और मणिपुर हिंसा के खिलाफ रांची में निकाला विरोध मार्च








