सीजफायर के बाद इजराइल की गाजा पर एयर स्ट्राइक, 12 घंटे में 413 की मौत, सैकड़ों घायल [After ceasefire, Israel air strikes on Gaza, 413 killed, hundreds injured in 12 hours]

2 Min Read

तेल अबीब, एजेंसियां। इजराइल ने गाजा में फिर से एयर स्ट्राइक शुरू कर दी है। मंगलवार को इजराइली स्ट्राइक्स में 413 फिलिस्तीनी मारे गए। इसी के साथ 19 जनवरी को हमास-इजराइल के बीच हुआ 2 महीने पुराना सीजफायर टूट गया। हमास का कहना है कि इजराइली बंधकों का जिंदा बचना मुश्किल है। दरअसल, हमास की कैद में 59 इजराइली बंधक हैं।

इजराइल-हमास के बीच सीजफायर डील 3 फेज में होनी हैः

पहला फेज: 19 जनवरी से 1 मार्च तक चला। इसमें हमास ने 25 बंधक छोड़े हैं, इसके अलावा 8 शव सौंपे। बदले में इजराइल ने 2 हजार से फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया। इजराइल ने हर बंधक के बदले 33 फिलिस्तीनी कैदी और एक इजराइली महिला सैनिक के बदले 50 फिलिस्तीनी कैदी छोड़े।

दूसरा फेजः कहा गया था कि 3 फरवरी तक सब कुछ ठीक रहा, तो दूसरे फेज की योजना पर बात होगी। हालांकि बातचीत अभी तक शुरू नहीं हो पाई है।
तीसरा फेजः इस डील के आखिरी फेज में गाजा को दोबारा बसाया जाएगा। इसमें 3 से 5 साल का समय लगेगा। हमास के कब्जे में मारे गए बंधकों के शव भी इजराइल को सौंपे जाएंगे।

इसे भी पढ़े

इजराइली बमबारी में WHO चीफ ट्रेडोस बचे, 2 की मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं