रूस के कजान में 9/11 जैसा अटैक, 2 इमारतों से टकराए ड्रोन [9/11 like attack in Kazan, Russia, drones hit 2 buildings]

2 Min Read

कजान एयरपोर्ट पर सभी उड़ाने रोकी गई

मॉस्को, एजेंसियां। रूस के कजान शहर में शनिवार सुबह अमेरिका के 9/11 जैसा हमला हुआ। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, कजान में 8 ड्रोन अटैक हुए जिनमें से 6 रियाहशी इमारतों पर किए गए है। हमला मॉस्को से 800 किलोमीटर दूर हुआ। अभी तक हमले में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है।

सोशल मीडिया पर हमले के वीडियो वायरलः

सोशल मीडिया पर हमले के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें कई ड्रोन इमारतों से टकराते नजर आ रहे हैं। इन हमलों के बाद रूस के दो एयरपोर्ट्स को बंद कर दिया गया गया है।

अमेरिका में 2001 में हुआ था हमलाः

अमेरिका में 2001 में आतंकियों ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर इसी तरह से 4 प्लेन हाईजैक कर हमला किया था। इनमें से 3 प्लेन एक-एक कर अमेरिका की 3 अहम इमारतों में क्रैश कराए गए। पहला क्रैश 8 बजकर 45 मिनट पर हुआ।

बोइंग 767 तेज रफ्तार से वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के नॉर्थ टॉवर से जा टकराया। 18 मिनट बाद एक दूसरा बोइंग 767 बिल्डिंग के साउथ टॉवर से जा टकराया था।

पुतिन ने दो दिन पहले ही कहा था जंग रोकने को तैयार हैः

दो दिन पहले ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था कि वे यूक्रेन जंग को रोकने के लिए तैयार हैं। इसके लिए वे ट्रम्प से बातचीत करने को तैयार हैं। पुतिन ने कहा कि उनके बीच चार साल से भी ज्यादा वक्त से कोई बातचीत नहीं हुई है, लेकिन अगर ट्रम्प चाहें तो वे उनसे मिलने को तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें

यूक्रेन ने रूस के भीतरी इलाकों में क्रूज मिसाइल स्टॉर्म शैडो का किया इस्तेमाल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं