लिवरपूल के स्टार फुटबॉलर Diogo Jota का हादसे में निधन, 10 दिन पहले हुई थी शादी [Liverpool star footballer Diogo Jota died in an accident, he got married 10 days ago]

2 Min Read

Liverpool star:

लंदन, एजेंसियां। लिवरपूल और पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर डियोगो जोटा (Diogo Jota) की 3 जुलाई, 2025 को एक गंभीर कार दुर्घटना में मौत हो गई। जोटा की शादी मात्र 10 दिन पहले ही Rute Cardoso से हुई थी। इस दुखद हादसे में उनके भाई आंद्रे सिल्वा की भी मौत हुई है। पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने सोशल मीडिया पर इस घटना की पुष्टि करते हुए डियोगो जोटा को श्रद्धांजलि दी। बयान में कहा गया कि जोटा और उनके भाई की मौत से पुर्तगाली फुटबॉल समुदाय स्तब्ध है। उन्होंने डियोगो को एक असाधारण और सम्मानित खिलाड़ी बताया, जिनका व्यवहार सभी के लिए प्रेरणा था।

Liverpool star:डियोगो जोटा का करियर

डियोगो जोटा का जन्म 4 दिसंबर 1996 को पुर्तो, पुर्तगाल में हुआ था। उन्होंने 49 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 14 गोल दागे। लिवरपूल के साथ उन्होंने 5 साल में 123 मैच खेले और 47 गोल किए। जोटा मुख्यतः फॉरवर्ड और लेफ्ट विंगर के रूप में खेलते थे। उनकी पत्नी ने एक दिन पहले ही शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें उनकी खुशियों का झलक साफ दिख रही थी। जोटा और रयूट के तीन बच्चे भी हैं। डियोगो और उनके भाई की मौत स्पेन के ज़मोरा के पास A-52 मार्ग पर हुई, जो उत्तरी पुर्तगाल से जुड़ता है। कार दुर्घटना के कारण ये हादसा हुआ, जिसने फुटबॉल प्रेमियों को गहरा झटका दिया है।

इसे भी पढ़ें

पूर्व फुटबॉलर और अभिनेता ओ. जे. सिम्पसन का निधन

Share This Article
Exit mobile version