राजधानी रांची को मिला तीसरा फ्लाईओवर, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी कई और सौगात [The capital Ranchi got its third flyover, Union Minister Gadkari gave many more gifts]

1 Min Read

Ratu road flyover:

रांची। राजधानी रांची को तीसरा फ्लाईओवर मिल गया है। गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन किया। 4.18 किमी लंबे इस एलिवेटेड कॉरिडोर को 558 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। इसकी लंबाई 3 किमी से ज्यादा है। यह नागा बाबा खटाल से पंडरा तक बना है। इससे 30 मिनट का सफर अब मात्र पांच मिनट में होगा।

इसके शुरू होने से रांची के लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। उद्घाटन के इससे पहले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आदि मौजूद रहे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने गढ़वा में 1129.48 करोड़ की लागत से बने बाईपास रोड का उद्घाटन किया। साथ ही, छत्तीसगढ़ बॉर्डर से गुमला तक 32 किमी लंबी एनएच 43 फोरलेन सड़क का शिलान्यास भी किया। इसके निर्माण पर 1330 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

इसे भी पढ़ें

Ratu Road Flyover: रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन आज करेंगे केंद्रीय मंत्री गडकरी

Share This Article
Exit mobile version