मस्क का स्टारशिप टेस्ट फिर फेल, शिप आसमान में ब्लास्ट [Musk’s Starship test fails again, ship blasts off in the sky]

1 Min Read

टेक्सास, एजेंसियां। इलॉन मस्क के रॉकेट स्टारशिप का लगातार दूसरा टेस्ट फेल हो गया। आठवें टेस्ट में स्टारशिप को भारतीय समयानुसार 7 मार्च को सुबह 5:00 बजे बोका चिका से लॉन्च किया गया। लॉन्चिंग के 7 मिनट बाद बूस्टर (निचला हिस्सा) अलग होकर वापस लॉन्च पैड पर आ गया।

लेकिन 8 मिनट बाद शिप (ऊपरी हिस्सा) के छह इंजनों में से 4 ने काम करना बंद कर दिया, जिससे शिप ने कंट्रोल खो दिया। इसके बाद ऑटोमेटेड अबॉर्ट सिस्टम ने शिप को ब्लास्ट कर दिया। स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट और सुपर हैवी रॉकेट को कलेक्टिवली ‘स्टारशिप’ कहा जाता है।

शेयर किये जा रहे वीडियोः

सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में फ्लोरिडा तट के पास मौजूद लोगों ने बताया कि स्पेसक्राफ्ट आसमान में फूट गया है। गिरते मलबे की वजह से मियामी, ऑरलैंडो, पाम बीच और फोर्ट लॉडरडेल के हवाई अड्डों पर उड़ानें बाधित हुईं।

इसे भी पढ़ें

मस्क की कंपनी टेस्ला ने भारत में बहाली शुरू की 

Share This Article
Exit mobile version