कनाडा-मेक्सिको पर फिर पलटे ट्रम्प, टैरिफ 30 दिन टाला [Trump again backtracked on Canada-Mexico, deferred tariffs for 30 days]

1 Min Read

कनाडा में लोगों ने अमेरिकी टमाटर खाना छोड़ा, इटली से मंगा रहे

वॉशिंगटन डीसी, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा और मेक्सिको पर 25% टैरिफ लगाने के फैसले को एक बार फिर से 30 दिनों के लिए टाल दिया है। ट्रम्प ने 4 मार्च को दोनों देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया था।

पहले भी टाला था फैसले कोः

इससे पहले भी ट्रम्प ने कनाडा और मेक्सिको के कई सामानों पर 4 फरवरी से टैरिफ लगाने का ऐलान किया था, लेकिन इसे लागू होने से एक दिन पहले उन्होंने इसे 30 दिनों के लिए टाल दिया था।

कनाडा में अमेरिकी सामान का बायकाटः

इस बीच ट्रम्प के कनाडा पर टैरिफ लगाने की धमकी और उसे 51वां राज्य बनाने वाले बयान के बाद देश में अमेरिकी सामानों का बायकॉट शुरू हो गया है। कनाडाई मीडिया के मुताबिक वहां पर लोग अमेरिकी सेब छोड़कर दूसरे देशों के सेब खाने लगे हैं। वहीं, दुकानदार पिज्जा में कैलिफोर्निया के टमाटर की जगह इटली से आए टमाटर का इस्तेमाल करने लगे हैं।

इसे भी पढ़ें

ट्रम्प का ऐलान-2 अप्रैल से भारत पर जैसा को तैसा टैरिफ लगाएंगे

Share This Article
Exit mobile version