तकनीकी खराबी के कारण 10 घंटे बाद लौटी एयर इंडिया की फ्लाइट [Air India flight returned after 10 hours due to technical fault]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

शिकागो, एजेंसियां। एयर इंडिया की शिकागो-दिल्ली फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण 10 घंटे बाद वापस शिकागो लौटना पड़ा। विमान ने 6 मार्च 2025 को शिकागो से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान के करीब 10 घंटे बाद विमान को तकनीकी कारणों से वापस शिकागो लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में शौचालय जाम हो गए थे। विमान के 12 में से 11 शौचालय काम नहीं कर रहे थे, जबकि केवल बिजनेस क्लास का शौचालय चालू था। इससे करीब 300 यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, और इस स्थिति को देखते हुए विमान को वापस शिकागो लाया गया।

एयर इंडिया ने इस घटना पर सफाई देते हुए कहा कि शौचालयों की समस्या के कारण विमान को लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। एयरलाइन ने यात्रियों को असुविधा के लिए खेद जताया और बताया कि वापस लौटने पर यात्रियों और चालक दल को आवासीय सहायता दी गई।

इसके साथ ही, रद्द की गई उड़ान के लिए यात्रियों को रिफंड भी कर दिया गया। एयर इंडिया ने यह भी कहा कि उनके लिए यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोपरि है। इस घटना को लेकर शिवसेना यूबीटी के सांसद ने एयर इंडिया की आलोचना करते हुए इसे शर्मनाक बताया है।

इसे भी पढ़ें

शिवराज सिंह चौहान ने एयर इंडिया की टूटी सीट पर की यात्रा,टाटा प्रबंधन को घेरा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं