स्पेस में यात्रा करना किसी के लिए भी सपने से कम नहीं होता। कड़ी परिश्रम और जान को जोखिम में डालकर अंतरिक्ष यात्री इस सफर को अपने और अपने देश के लिए बहुत अद्धभुत और अविस्मरणीय बनाता है।
पृथ्वी पर रहने वाले लोग अक्सर चांद, तारें और ग्रहों को निहारते हैं, उनके बारे में बातें करते है, लेकिन इन सबको करीब से देखने का मौका किसी-किसी बिरले को ही मिलता है, जिनमें से सुनीता विलियम्स भी एक हैं। जिन चांद और तारों को देख हम रोमांचित होते हैं, कल्पना कीजिए उनके निकट जाना कितना रोमांचक होगा।
अब बात करते हैं स्पेस में जानेवाले अंतरिक्ष यात्रियों की कमाई की। क्या आप जानते हैं कि अंतरिक्ष यात्रियों को इस रोमांचक और रिस्की यात्रा के लिए पैसा कितना मिलता है ?
तो, हम बताते हैं इन अंतरिक्ष यात्रियों की सैलरी के बारे में।
वैसे मोटे तौर पर देखा जाये, तो प्रत्येक अंतरिक्ष यात्री को सालाना करीब एक करोड़ रुपये मिलते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को अमेरिकी नागरिक कर्मचारियों के लिए लागू जनरल सर्विस (जीएस) वेतनमान पर भुगतान किया जाता है। साल 2024 के जीएस दरों के अनुसार $84,365 (भारतीय रुपये में 7079910 रुपये) से $115,079 (9657429 रुपये) तक सैलरी दी गई है। हालांकि, नासा की वेबसाइट पर 2024 के अंतरिक्ष यात्री वेतन को 152,258 डॉलर (भारतीय रुपये में 1,27,75,968.78 रुपये) प्रति वर्ष मिलता है।
भारत में अंतरिक्ष कार्यक्रम संचालित करनेवाला ISRO भी पहली बार चार अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस भेजने की तैयारी कर रहा है। ग्लासडोर के अनुसार ISRO के द्वारा ट्रेन किये जा रहे प्रत्येक अंतरिक्ष यात्री को 1,15,164 रुपये प्रति माह वेतन दिया जा रहा है।
क्या अंतरिक्ष यात्रियों को ओवरटाइम का पैसा मिलता हैं ?
अंतरिक्ष (Space) की बात होते ही फिलहाल सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) का नाम जेहन में आता है। भारतीय मूल की सुनीता पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी रहीं। सुनीता 5 जून को बुच विलमोर (Butch Wilmore) के साथ 8 दिनों के सफर में अंतरिक्ष गई थीं, लेकिन तकनीकि समस्यों के कारण उन दोनों को वहां 9 महीने बिताना पड़ा। अब वे दोनों स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल के मदद से पृथ्वी पर लौट आए है। लेकिन इसी बीच एक सवाल सबके मन में उठ रहे हैं कि अंतरिक्ष यात्रियों को ओवरटाइम का पैसा मिलता है या नहीं?
आमतौर पर किसी भी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त काम करने के लिए ओवरटाइम का लाभ दिया जाता है। दरअसल, ये सवाल इसलिए उठ रहा है कि 8 दिन के मिशन पर गए अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर करीब 9 महीने से ज्यादा समय बाद धरती पर लौटे हैं।
तो बता दें कि नासा के सैलरी स्ट्रक्चर के मुताबिक, अंतरिक्ष में भेजे गए एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस में किसी भी कारण से अतिरिक्त समय बिताने के लिए कोई ओवरटाइम नहीं देता है। मतलब एस्ट्रोनॉटस को कोई ओवरटाइम नहीं मिलता।
कितनी संपत्ति है सुनीता विलियम्स के पासः
सुनीता विलियम्स का करियर सुनीता विलियम्स का जन्म 19 सितंबर 1965 को अमेरिका के ओहायो में हुआ था। उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना में अपनी सेवाएं दीं और बाद में नासा में अंतरिक्ष यात्री के रूप में शामिल हुईं।
सुनीता ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मिशनों में भाग लिया, जिनमें अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के अभियानों में उनका योगदान शामिल है। उन्होंने अंतरिक्ष में 322 दिनों का रिकॉर्ड बनाया और महिलाओं में सबसे ज्यादा स्पेसवॉक करने का भी कीर्तिमान स्थापित किया। सुनाती के पास भारतीय करेंसी में 43 करोड़ से अधिक की संपत्ति है।
इसे भी पढ़ें