लंदन, एजेंसियां। विदेश मंत्री एस जयशंकर की गाड़ी को लंदन में खालिस्तानी समर्थकों ने घेर लिया और उनके सामने तिरंगा फाड़ा। इस घटना पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। जयशंकर इस वक्त ब्रिटेन दौरे पर हैं। उन्होंने चैथम हाउस थिंक टैंक के एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।
भारत बोला- लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग हुआः
भारत ने जयशंकर की सुरक्षा में चूक की निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा- हमने विदेश मंत्री की यूके यात्रा के दौरान सुरक्षा उल्लंघन की फुटेज देखी है। हम अलगाववादियों और चरमपंथियों के इस छोटे समूह की भड़काऊ गतिविधियों की निंदा करते हैं।
भारत ने इन अलगाववादियों के लोकतांत्रिक स्वतंत्रता के दुरुपयोग की भी निंदा की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम अपेक्षा करते हैं कि यूके सरकार ऐसे मामलों में अपने कूटनीतिक दायित्वों का पालन करेगी।
ब्रिटेन बोला- ऐसी हरकत स्वीकार नहीं:
यूके शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का समर्थन करता है, लेकिन सार्वजनिक कार्यक्रमों को डराने, धमकाने या बाधित करने का कोई भी प्रयास पूरी तरह से अस्वीकार्य है।
इसे भी पढ़ें
खालिस्तान समर्थकों ने लंदन में जयशंकर की कार घेरी, सामने फाड़ा तिरंगा








