पटना, एजेंसियां। राजगीर में सोमवार से वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के महामुकाबले का महा आगाज होगा। इसके लिए राजगीर खेल परिसर का हॉकी स्टेडियम पूरी तरह से तैयार है। खेल परिसर के साथ पूरे राजगीर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। चैंपियंस ट्रॉफी का उद्घाटन सोमवार शाम 4:15 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरन ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। मेहमान टीमों और यहां आने वाले अतिथियों का भव्य स्वागत किया जायेगा।
बिहार इतिहास रचेगाः
उन्होंने बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी के उद्घाटन के साथ ही बिहार इतिहास रचेगा। बिहार में पहली बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। उन्होंने बताया कि उद्घाटन के मौके पर लाइट एंड साउंड की भी व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।
इसके तहत बिहार के लोकगीतों की प्रस्तुति होगी। लोकगीतों के माध्यम से बिहार की संस्कृति, इसके पर्व और त्योहारों को दर्शाया जायेगा़।
इसे भी पढ़ें
पटना में होटल के कमरे से मिला प्रोफेसर का शव, पलंग के नीचे पड़ी थी बॉडी