गिरिडीह, एजेंसियां: झारखंड के गिरिडीह जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। गिरिडीह के गांडेय प्रखंड के कुंडलवादाह पंचायत में सोमवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बेबी देवी, मंत्री इरफान अंसारी के साथ विधायक कल्पना सोरेन के अलावा कई नेता पहुंचे। यहां हेलीकॉप्टर देखने के चक्कर में एक महिला का हाथ टूट गया।
दरअसल, मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर जब लैंड करने वाला था तो उसे देखने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान लोगों के बीच दौड़ रही एक महिला को किसी ने पीछे से धक्का दे दिया और वह गिर गई।
महिला के गिरने के बाद कुछ लोग महिला के हाथ पर चढ़ गए और हाथ टूट गया। घायल महिला का नाम मृदुला देवी है वह ताराटांड थाना इलाके के चिहूटिया में रहती हैं।
महिला जब वहां गिरी तो उसे घायल देखकर कर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां महिला के हाथ का एक्स रे करवाया गया तो पता चला कि महिला का दाहिना हाथ टूट गया। इसके बाद उसके हाथ में प्लास्टर करवाया गया।
इसे भी पढ़ें