Monday, July 7, 2025

पटना में दिनदहाड़े महिला की हत्या [Woman murdered in broad daylight in Patna]

पटना, एजेंसियां। राजधानी पटना के इलाही बाग में मंगलवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर एक महिला की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना के बाद सभी अपराधी मोटरसाइकिल से हथियार लहराते हुए आराम से फरार हो गये। घटना की सूचना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना गोपालपुर थाने को दी।

सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना सहित पटना सदर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दो मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड के माध्यम से मामला को सुलझाने में जुट गई है। घटनास्थल से पुलिस ने गोली के दो खोखे बरामद किए हैं। मामला संपत्ति विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार पटना के गोपालपुर थाना के इलाही बाग में मनोरमा देवी (60 वर्ष) अपने फ्लैट में अकेली रहती थी।

पांच फ्लैट में किराएदार रहा करते थे। मनोरमा देवी का एक बेटा संजय कुमार (35 वर्ष) अपनी मां के साथ नहीं रहता था।

फुलवारी शरीफ में वह अपनी पुरानी प्रॉपर्टी में रहता था। आसपास के लोगों ने बताया कि मनोरमा देवी के पति नन्नू राय की भी हत्या लगभग चार वर्ष पूर्व कर दी गई थी।

संजय कुमार ने अपनी मां और पिता को घर से निकाल दिया था, जिसके कारण मां इलाही बाग में अलग रहा करती थी।

इसे भी पढ़ें

गया के ANMMCH में मेडिकल की छात्रा ने हॉस्टल में की आत्महत्या

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...

HEC कर्मचारियों का धैर्य टूटा, वेतन के लिए 9 जुलाई को हड़ताल तय [HEC employees’ patience breaks, strike scheduled for July 9 for salary]

HEC employees: रांची। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के...

Kailash-Mansarovar Yatra: पांच साल बाद फिर शुरू हो गई कैलास-मानसरोवर यात्रा [Kailash-Mansarovar Yatra started again after five years]

Kailash-Mansarovar Yatra: नई दिल्ली, एजेंसियां। पांच साल बाद कैलास-मानसरोवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img