Tuesday, September 30, 2025

Woman beaten up: कर्नाटक में बीच सड़क पर महिला की पिटाई, प्राइवेट पार्ट पर प्रहार, आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -

Woman beaten up:

बेंगलुरु, एजेंसियां। बेंगलुरु में बीच सड़क पर एक महिला की बेरहमी से पिटाई की गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। मामला केआर मार्केट इलाके का है। वीडियो में एक कपड़ा दुकान के मालिक और उसके कर्मचारी एक महिला को लात और घूसों से पीट रहे हैं। महिला की उम्र करीब 55 साल है, जो अपनी जान बचाने के लिए हाथ पैर पड़ रही है। बावजूद इसके दुकानदार उसे बरहमी से पीटता रहा। इतना ही नहीं, इस दौरान उसने उसके प्राइवेट पार्ट पर भी कई बार प्रहार किया।

दुकानदार और सहयोगी गिरफ्तारः

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी दुकानदार और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एवेन्यू रोड स्थित माया सिल्क साड़ियों की दुकान है। पुलिस के अनुसार, दुकान मालिक की पहचान 44 वर्षीय उमेद राम और उसके कर्मचारी 25 वर्षीय महेंद्र सीरवी के रूप में हुई है, जिन्होंने महिला की पिटाई की है।

आंध्र प्रदेश की है पीड़ित महिलाः

पीड़ित महिला की पहचान आंध्र प्रदेश के गुंटकल निवासी हम्पम्मा (55 वर्ष) के रूप में हुई है। 20 सितंबर को वह एक किशोर के साथ दुकान के पास घूम रही थी और मौके का फायदा उठाकर दुकान के बाहर रखा साड़ियों का बंडल लेकर भाग गई। सीसीटीवी फुटेज देखने पर चोरी का खुलासा हुआ, लेकिन दुकानदार ने उसी दिन पुलिस को सूचना नहीं दी।

दूसरे दिन महिला को पकड़ कर पिटाई कीः

21 सितंबर को जब राम ने हम्पम्मा को अपनी दुकान के पास उसी साड़ी में देखा, जो उसने पिछले दिन पहनी थी, तो उसने और उसके कर्मचारी ने महिला को पकड़ लिया और बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला फुटपाथ पर गिर गई थी, तब भी राम ने उसकी छाती और पेट पर लातें मारीं। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना।

महिला ने चोरी की बात स्वीकारीः

इस घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें महिला दुकानदार से रहम की भीख मांगती और चोरी की बात स्वीकार करती नजर आ रही है। उसने कहा कि उसने शराब खरीदने के लिए पैसे जुटाने के मकसद से चोरी की थी और साड़ियां किसी अन्य व्यक्ति को दे दी थीं।

दुकानदार ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायतः

मारपीट के बाद दुकानदार ने खुद पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303 (चोरी) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि महिला द्वारा चोरी की गई 61 साड़ियों की कीमत करीब 91,500 रुपये है।

विरोध प्रदर्शन के बाद दुकानदार पर केसः

हालांकि महिला ने पुलिस को यह भी बताया था कि उसके साथ मारपीट की गई है, लेकिन शुरुआती कार्रवाई में दुकानदार पर केस दर्ज नहीं किया गया। इसको लेकर गुरुवार शाम कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने दुकान के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

बाद में पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस गिरीश ने स्पष्ट किया कि जैसे ही वीडियो और शिकायत सामने आई, पुलिस ने राम और महेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया। उन पर बीएनएस की धारा 74 (महिला की गरिमा भंग करने के इरादे से हमला), धारा 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें

रांची के पंचवटी ज्वेलर्स में लाखों की डकैती

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Vijay Kumar Malhotra RIP: BJP नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष की उम्र में निधन

Vijay Kumar Malhotra RIP: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली बीजेपी के पहले अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का 94...

Bihar releases final SIR list: बिहार में SIR की फाइनल लिस्ट जारी, पहले ड्राफ्ट में 65 लाख लोगों के...

Bihar releases final SIR list: पटना, एजेंसियां। चुनाव आयोग ने बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की फाइनल लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी...

Bhutan Two new Rail: भारत और भूटान के बीच चलेगी ट्रेन, दो नई रेल संपर्क परियोजनाओं को हरी झंडी

Bhutan Two new Rail: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत और भूटान के बीच ट्रेन चलेगी। केंद्र सरकार ने 4,033 करोड़ रुपये की लागत से...

Gold and silver Price: सोना-चांदी और महंगे, ₹1449 बढ़कर ₹1.17 लाख हुआ सोना, चांदी की कीमत रिकॉर्ड ₹1.45 लाख...

Gold and silver Price: नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने-चांदी के दाम और महंगे हो गये हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10...

Naxalite shutdown: 15 अक्टूबर को झारखंड समेत 5 राज्यों में नक्सली बंद

Naxalite shutdown: रांची। प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने झारखंड समेत पांच राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, उत्तर छत्तीसगढ़ और झारखंड में 15 अक्तूबर...

Chidambaram revelation: मुंबई हमले पर चिदंबरम का खुलासा- अमेरिकी दबाव में मनमोहन सरकार ने कार्रवाई नहीं की

Chidambaram revelation: नई दिल्ली, एजेंसियां। मनमोहन सिंह सरकार में गृह मंत्री रहे पी चिदंबरम ने खुलासा किया है कि 26/11 के मुंबई आतंकी हमले...

Gurukul message Durga Puja: ये पुस्तकालय नहीं, पूजा पंडाल है, रांची की इस पूजा में गुरुकुल का संदेश

Gurukul message Durga Puja: रांची। रांची में एक ऐसा पूजा पंडाल बना है, जिसे देख कर पुस्कालय का भ्रम होता है। इस अनोखे पंडाल की...

Ranchi traffic police: रांची में ट्रैफिक पुलिस पर शिकंजा: अवैध ऑटो संचालन पर होगी सख्त कार्रवाई

Ranchi traffic police: रांची। राजधानी रांची में पैसे लेकर अवैध ऑटो चलवाने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मी को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय दैनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories