Sunday, July 27, 2025

क्या सिंह मेंशन के युवराज संजीव सिंह रिनपासस से धनबाद जेल होंगे शिफ्ट ? [Will Singh Mansion’s prince Sanjeev Singh be shifted from Rinpasus to Dhanbad jail?]

धनबादसिंह मेंशनः जब कुंती देवी के इस खुलासे से चौंक गया था कोयलांचल के युवराज और झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह को जल्द ही धनबाद जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। इससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। फिलहाल, वे अपने चचेरे भाई और धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के मामले में जेल में हैं और रांची के रिनपास में इलाज करा रहे हैं। अब उन्हें वापस धनबाद जेल लाने की मांग को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की गई है।

याचिका में क्या कहा गया है?

नीरज सिंह के भाई और इस हत्याकांड के सूचक अभिषेक सिंह ने धनबाद के सेशन कोर्ट में याचिका दाखिल कर संजीव सिंह को पूरी तरह स्वस्थ बताया है। उन्होंने कोर्ट से अनुरोध किया है कि संजीव सिंह को दोबारा धनबाद जेल भेजने का आदेश दिया जाए। याचिका में मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट का हवाला दिया गया है, जिसमें संजीव सिंह की मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति पर सवाल उठाए गए हैं।

जानिये, संजीव सिंह के इलाज का पूरा घटनाक्रमः

11 जुलाई 2023 को तबीयत बिगड़ने के बाद संजीव सिंह को धनबाद के SNMMCH में भर्ती कराया गया था। इसके बाद, हाईकोर्ट के आदेश पर 11 अगस्त 2023 को उन्हें रिम्स, रांची रेफर किया गया। वहां से मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उन्हें एम्स, दिल्ली भेजा गया, जहां इलाज के बाद 24 जनवरी 2024 से वे रांची के रिनपास में भर्ती हैं।

कोर्ट को क्या बताया गया?

अभिषेक सिंह के वकील ने कोर्ट में तर्क दिया कि मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट में संजीव सिंह को जिन बीमारियों से पीड़ित बताया गया है, उनके हाव-भाव और गतिविधियां उससे मेल नहीं खातीं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने इस पर संज्ञान लेते हुए रिनपास के चिकित्सा अधीक्षक से उनकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति की रिपोर्ट मांगी थी, जिसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है।

क्या है पूरा मामला?

21 मार्च 2017 को धनबाद के स्टील गेट के पास पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उनकी कार के धीमा होते ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी संजीव सिंह 11 अप्रैल 2017 से न्यायिक हिरासत में हैं। अब कोर्ट को तय करना है कि संजीव सिंह को रिनपास से धनबाद जेल में शिफ्ट किया जाए या नहीं। इस फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं।

इसे भी पढ़ें

सिंह मेंशनः जब कुंती देवी के इस खुलासे से चौंक गया था कोयलांचल

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Saiyyara: सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 9 दिनों में कमाए 200 करोड़

Saiyyara: मुंबई, एजेंसियां। मोहित सूरी निर्देशित और अहान पांडे-आनित पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के महज 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200...

रांची में युवती पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

Acid attack in Ranchi: रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र के टेंडर बस्ती में एक युवती पर एसिड अटैक हुआ है। युवती बुरी तरह...

JPSC chairman Dilip Prasad: JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 3 को को 2 साल की सजा

JPSC chairman Dilip Prasad: रांची। सीबीआई की विशेष अदालत ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद को भ्रष्टाचार के मामले में 2 साल की...

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने शुरू की ‘PDA पाठशाला’, यूपी में बेसिक स्कूलों के मर्जर के खिलाफ विरोध तेज

Samajwadi Party: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 से कम छात्रों वाले बेसिक विद्यालयों को बंद या मर्ज करने के फैसले का व्यापक...

Kargil Day 2025: झारखंड के जांबाज़ों को कारगिल दिवस पर सलाम

Kargil Day 2025: रांची। कारगिल विजय दिवस, हर साल 26 जुलाई को वीर सपूतों की याद में मनाया जाता है, जिन्होनें 1999 के युद्ध...

Chirag Paswan: चिराग पासवान का फूटा गुस्सा, बोले- मुझे दुख है ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं

Chirag Paswan: पटना, एजेंसियां। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री...

Indore Heavy Rain: इंदौर में मूसलाधार बारिश से तबाही, घरों में घुसा पानी, सड़कें बनीं तालाब

Indore Heavy Rain: भोपाल, एजेंसियां। इंदौर में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार को पूरी तरह थाम...

Kiren Rijiju: रिजिजू का विपक्ष पर तंज – “सदन ठप कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं”

Kiren Rijiju: नई दिल्ली, एजेंसियां। 26 जुलाई 2025 को संसद के मानसून सत्र में बार-बार हो रहे गतिरोध पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories