Tuesday, October 21, 2025

MS Dhoni: IPL 2026 में फिर से मैदान पर दिखेंगे माही? CSK में श्री निवासन की वापसी से मिला बल

- Advertisement -

MS Dhoni:

चेन्नई, एजेंसियां। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और IPL के सबसे सफल खिलाड़ियों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अब केवल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में ही खेलते नजर आते हैं। धोनी शुरू से ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ जुड़े हुए हैं और फैंस उन्हें “थाला” कहकर पुकारते हैं।

हर सीजन के बाद यह सवाल उठता है – क्या धोनी अगला सीजन खेलेंगे? IPL 2025 के बाद भी यही चर्चा हुई। लेकिन, अब CSK में एक बड़ी वापसी के चलते यह अटकलें तेज हो गई हैं कि धोनी IPL 2026 में भी खेल सकते हैं।

MS Dhoni: CSK में एन श्रीनिवासन की वापसी से बढ़ी संभावनाएः

रिपोर्टस के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व प्रमुख एन श्रीनिवासन ने एक बार फिर फ्रेंचाइज़ी में वापसी की है और वे CSK के नए चेयरपर्सन बन गए हैं। श्रीनिवासन वही शख्स हैं, जिन्होंने IPL 2008 में धोनी को CSK का हिस्सा बनाया था। CSK और धोनी की इस जुगलबंदी की नींव श्रीनिवासन ने ही रखी थी। 2025 में CSK के खराब प्रदर्शन के बाद टीम मैनेजमेंट में यह बड़ा बदलाव किया गया है।

MS Dhoni: धोनी और श्रीनिवासन के बीच बेहतर संबंधः

धोनी और श्रीनिवासन के बीच हमेशा से बेहतर संबंध रहे हैं, और यही कारण है कि फैंस को लगने लगा है – “थाला एक बार फिर मैदान में उतर सकते हैं!”

MS Dhoni: घुटने की चोट पर बोले माहीः

हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब माही से IPL 2026 में खेलने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि “अभी मैं कुछ नहीं कह सकता, IPL से कुछ महीने पहले ही तय करूंगा।”
जब एक फैन ने उनसे कहा कि “सर, आपको खेलना होगा,” तो धोनी ने मुस्कराते हुए जवाब दिया कि “इस घुटने में जो दर्द होता है, उसका क्या करूं?”

यह बयान धोनी के फैंस को थोड़ी चिंता में डालता है, लेकिन उम्मीद अब भी जिंदा है। खासकर CSK मैनेजमेंट में पुराने भरोसेमंद साथी की वापसी के बाद।

MS Dhoni: धोनी खेलेंगे या नहीः

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि धोनी IPL 2026 खेलेंगे या नहीं, लेकिन CSK में श्रीनिवासन की वापसी, धोनी की टीम के साथ गहरी भावनात्मक जुड़ाव और फैंस की जबरदस्त मांग, ये सब संकेत देते हैं कि IPL 2026 में धोनी की वापसी संभव है।

इसे भी पढ़ें

Dhoni record his statement: 100 करोड़ के मानहानी मामले में धोनी दर्ज कराएंगे बयान


WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Chhath Puja rain alert: छठ पर बदलेगा मौसम का मिजाज, हो सकती है बारिश

Chhath Puja rain alert: रांची। इस छठ पर भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए...

JMM betrayal in Bihar: बिहार में झामुमो के साथ हुए छल का झारखंड में दिखेगा असर

JMM betrayal in Bihar: गिरिडीह। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड की सियासत में हलचल मची है। झारखंड सरकार के मंत्री सह सुदिव्य कुमार सोनू...

Bihar Elections 2025: डिप्टी सीएम पद पर एलजेपी (रामविलास) करेगी दावा? चिराग पासवान का बड़ा बयान आया सामने

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुप्रीमो...

Jamshedpur scrap yard fire: जमशेदपुर स्क्रैप टाल में लगी आ’ग, लाखों का नुकसान

Jamshedpur scrap yard fire: जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर स्थित सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती में दिवाली की रात एक स्क्रैप टाल में भीषण आग...

Bihar Elections: बिहार चुनावः सासाराम विधानसभा से राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, झारखंड के गढ़वा में बैंक लूटने का...

Bihar Elections: गढ़वा, एजेंसियां। बिहार के सासाराम विधानसभा से राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह को अरेस्ट कर लिया गया है। उन्हें झारखंड के गढ़वा में बैंक...

Delhi air pollution 2025: दिल्ली में AQI 400 पार, प्रदूषण बढ़ा, 38 में से 36 मॉनिटरिंग स्टेशन रेड जोन...

Delhi air pollution 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। दीपावली की रात राजधानी दिल्ली में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। इसकी वजह से दिल्ली और आसपास के...

Important events: 21 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 1296 - अलाउद्दीन ख़िलजी ने दिल्ली की गद्दी संभाली।1555 - इंग्लैंड के संसद ने फिलिप को स्पेन के राजा के रुप मे मानने...

Today horoscope: आज का राशिफल 21 अक्टूबर 2025 ,मंगलवार

Today horoscope: 21 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है, जो कि 05:54 पी एम तक जारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories