Coconut oil for Hair:
नई दिल्ली,एजेंसियां। आजकल सफेद बाल सिर्फ बढ़ती उम्र का संकेत नहीं, बल्कि कम उम्र में भी यह समस्या आम होती जा रही है। गलत खानपान, तनाव, नींद की कमी और प्रदूषण इसके मुख्य कारण हैं। बाजार में मिलने वाले केमिकल ट्रीटमेंट और हेयर कलर कुछ समय के लिए राहत तो देते हैं, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं होते। ऐसे में घरेलू नुस्खे न सिर्फ सुरक्षित हैं बल्कि लंबे समय तक असर दिखाते हैं। खास बात यह है कि नारियल तेल (Coconut Oil) में अगर कुछ प्राकृतिक चीजें मिलाई जाएं तो सफेद बालों को काला करने में मदद मिल सकती है।
- आंवला – बालों के लिए प्राकृतिक टॉनिक
आंवला यानी इंडियन गूजबेरी बालों के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल:
2–3 चम्मच नारियल तेल में 1–2 चम्मच आंवला पाउडर या उसका ताजा रस मिलाएं। इसे हल्का गर्म करके ठंडा होने दें। रात में बालों की जड़ों में लगाकर मालिश करें और सुबह माइल्ड शैंपू से धो लें। नियमित प्रयोग से बालों की नेचुरल शाइन और काला रंग वापस आ सकता है।
- मेथी – झड़ते और सफेद बालों का रामबाण इलाज
मेथी के बीजों में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड पाया जाता है, जो सफेद बालों को काला करने के साथ झड़ना भी कम करता है।
कैसे करें इस्तेमाल:
1 चम्मच मेथी बीज रातभर पानी में भिगो दें। सुबह इसका पेस्ट बनाकर 3–4 चम्मच नारियल तेल में मिलाएं। हल्का गर्म कर ठंडा होने पर बालों में 1–2 घंटे लगाएं और फिर शैंपू से धो लें।
नियमित उपयोग से होंगे ये फायदे
• सफेद बाल धीरे-धीरे काले होने लगेंगे।
• बालों की जड़ों को गहराई से पोषण मिलेगा।
• हेयरफॉल कम होगा और बाल मजबूत बनेंगे।
• बालों में नेचुरल चमक लौट आएगी।
नोट: यह नुस्खा पारंपरिक घरेलू उपचारों पर आधारित है। परिणाम व्यक्ति के बालों और शरीर की प्रकृति पर निर्भर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें
Health Tips: विटामिन डी की कमी से दांतों का रंग पीला पड़ सकता है, जानें इसे कैसे ठीक करें