Wednesday, October 22, 2025

कहां है पलामू बालिका गृह की एक नाबालिग बच्ची ? व्हाट्सएप चैट से चौंकानेवाले खुलासे [Where is a minor girl from Palamu Girls Home? Shocking revelations from WhatsApp chat]

- Advertisement -

मौजूद थीं 27 लड़कियां, हाजरी बनता था 28 का

पलामू: बालिका गृह यौन शोषण कांड में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पलामू बालिका गृह में 27 बच्चियां मौजूद थी। जबकि 28 बच्चियों का हाजरी बनाया जाता था।

एक बच्ची कहां है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले में सीडब्ल्यूसी से लिखित जानकारी भी मांगी है। बता दें कि पलामू बालिका गृह में यौन शोषण की घटना का खुलासा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संचालक राम प्रताप गुप्ता एवं काउंसलर प्रियंका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इसके अलावा सीडब्लूसी के सदस्य धीरेंद्र किशोर के खिलाफ भी जांच चल रही है। उन पर आरोप है कि उन्होंने बालिक गृह में रखी गईं लड़कियों की फोटो खींच कर अपने पास रखा था। और वह काउंसिलर प्रियंका को फोटो भेजकर लड़कियों की डिमांड करते थे।

व्हाट्सएप चैट में धीरेंद्र किशोर काउंसिलर से गंदी गंदी बातें करते थे और उस पर गंदे काम करने का दबाव बनाते थे। हालांकि धीरेंद्र किशोर ने इस व्हाट्सएप चैट को डिलिट कर दिया है।
वहीं, पलामू जिला प्रशासन ने जांच के बाद डीसीपीओ, पीओआईसी, काउंसलर को बर्खास्त कर दिया है।

सीडब्ल्यूसी को भंग करने की अनुशंसा की गई है। मेदिनीनगर टाउन महिला थाना में आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. पलामू पुलिस की स्पेशल टीम मामले में जांच कर रही है।

जांच के दौरान पुलिस ने जो रजिस्टर जब्त किया है, उसमें 28 बच्चियों की हाजरी है। जबकि बालिका गृह में 27 बच्चियां थीं। इस मामले में पुलिस ने पूछताछ की तो संचालक और सीडब्ल्यूसी की तरफ से बताया गया कि 28वीं बच्ची लातेहार की है और उसे रिस्टोर यानी कि घर भेज दिया गया।

पर उसकी हाजरी क्यों बनाई जा रही थी इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया? पुलिस पूरे मामले में अब लातेहार जाएगी और 28वीं बच्ची के घर का सत्यापन करेगी।

बालिका गृह की एक नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्मः

इस मामले की छानबीन में एक और खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक बालिका गृह में रहने वाली एक लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया। लड़की को एमएमसीएच में भर्ती करवाया गया था। जहां उसने बच्चे को जन्म दिया।

लड़की लातेहार की रहने वाली है। पुलिस मामले में लड़की के बारे में पूरी जानकारी इकट्ठा कर रही है। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि जांच में बालिका गृह में 27 बच्चियां मौजूद थीं, लेकिन रजिस्टर में 28 बच्चियों का हाजिरी बना हुआ था।

पूरे मामले में सीडब्ल्यूसी और अन्य से लिखित जानकारी भी मांगी गई है। पुलिस को यह बताया गया है कि लड़की को रिस्टोर किया गया है। पुलिस लड़की के नाम और पत्ते का सत्यापन करेगी और सभी जानकारी इकट्ठा करेगी। बच्चे को जन्म देने वाली लड़की के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

मेदिनीनगर में बालिका गृह के संचालक पर लगा यौन शोषण का आरोप

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mehul Choksi: चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ, बेल्जियम ने दिया हरी झंडी

Mehul Choksi: बेल्जियम, एजेंसियां। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने की दिशा में भारत को बड़ी सफलता मिली है। बेल्जियम की...

JPSC JET 2025: झारखंड पात्रता परीक्षा अब पांच शहरों में, आवेदन 30 अक्टूबर तक

JPSC JET 2025: रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) ने राज्य गठन के बाद दूसरी बार झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी...

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट्स: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी

8th Pay Commission: नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर के लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का बेसब्री...

Delhi government: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेगा एक मॉडल छठ घाट

Delhi government: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में छठ पूजा 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 17...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के रोजगार वादे पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले– “29 लाख करोड़ चाहिए, कैसे देंगे?”

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा “हर परिवार से एक...

Chhath Ghat inspection: रांची में छठ घाटों पर पहुंचे DC और SSP, महिला पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी

Chhath Ghat inspection: रांची। रांची में महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धा और आस्था के इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी...

Bihar Elections: वोट बैंक की राजनीति, RJD, BJP और JDU ने चुने अपने उम्मीदवार जातीय समीकरण के अनुसार

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। इस बार सभी बड़े दलों...

Pitabas Panda murder case: ओडिशा: पीताबास पांडा मर्डर केस में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी, पूर्व विधायक बिक्रम पांडा शामिल

Pitabas Panda murder case: भुवनेश्वर, एजेंसियां। ओडिशा पुलिस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और सीनियर एडवोकेट पीताबास पांडा की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories