Bihar Election:
पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में 243 सीटों के लिए वोटिंग होगी।
पहले चरण में 121 सीटों पर वोटिंगः
पहले चरण में 18 जिलों में कुल 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। नामांकन 10 अक्टूबर से दाखिल होंगे और नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर है। इसके बाद, 18 अक्टूबर को नामांकन की स्क्रूटनी होगी और 20 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं।
दूसरे चरण में 122 सीटों पर चुनावः
दूसरे चरण में 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस चरण के लिए नामांकन 13 अक्टूबर से शुरू होगा और अंतिम तारीख 20 अक्टूबर है। इसके बाद, नामांकन की स्क्रूटनी 21 अक्टूबर को होगी और 23 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 14 नवंबर को परिणामों का ऐलान होगा।
पहले चरण में इन सीटों पर चुनावः
पहले चरण में कुल 18 जिलों के 121 सीटों पर चुनाव होंगे। इनमें गोपालगंज जिले में 7 सीटें, सीवान में 8 सीटें, बक्सर 7 सीटें, सारण 12 सीटें, मुजफ्फरपुर 10 सीटें, दरभंगा 10 सीटें, सहरसा 7 सीटें, मधेपुरा 7 सीटे, खगड़िया 7 सीटें, मुंगेर 7 सीटें, लखीसराय 7 सीटें, शेखपुरा 5 सीटें, नालंदा 7 सीटें, पटना 14 सीटें, वैशाली 8 सीटें, समस्तीपुर 10 सीटें, बेगूसराय 7 सीटें और भोजपुर में 7 सीटें।
दूसरे चरण में इन सीटों पर चुनावः
दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर चुनाव होंगे। इनमें पश्चिम चंपारण जिले में 12 सीटें, पूर्वी चंपारण में 12 सीटें, शिवहर 1 सीट, सीतामढ़ी 7 सीटें, मधुबनी 10 सीटें, सुपौल 7 सीटें, अररिया 9 सीटें, किशनगंज 7 सीटें, पूर्णिया 11 सीटें, कटिहार 10 सीटें, भागलपुर 12 सीटें, बांका 7 सीटें, जमुई 7 सीटें, नवादा 7 सीटें, गया 10 सीटें, जहानाबाद 6 सीटें, अरवल 5 सीटें, औरंगाबाद 6 सीटें और रोहतास जिले में 9 सीटें शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें
Bihar Assembly Elections: चुनाव आयोग शाम 4 बजे करेगा तारीखों का ऐलान!