Wednesday, July 30, 2025

जब रफ्तार ने हनी के पैर छू कर मांगी थी माफी [When Raftaar touched Honey’s feet and apologized]

नई दिल्ली, एजेंसियां। मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के बीच के की नाराजगी इतिहास किसी से छिपा नहीं है।

एक समय पर दोनों ने म्यूजिक इंडस्ट्री में मिलकर धूम मचाई थी, लेकिन फिर दोनों के रास्ते अलग हो गए।

हाल ही में एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने बादशाह और रफ्तार के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बात की।

हनी सिंह और बादशाह के बीच क्लाइंट का है रिश्ता

हनी सिंह ने बताया कि उनके और बादशाह के बीच कोई निजी नाराजगी नहीं है, क्योंकि वे उन्हें केवल एक “क्लाइंट” मानते थे।

उन्होंने कहा, “बादशाह साहब एक बड़े अफसर के बेटे हैं। उनके पिताजी ने मुझे पैसे दिए थे कि मैं उनके इंग्लिश एल्बम के लिए म्यूजिक बनाऊं।

बादशाह को माफिया मुंडीर जैसे छोटे प्लेटफॉर्म की जरूरत नहीं थी।” हनी सिंह ने स्पष्ट किया कि उनके और बादशाह के बीच कोई गिला-शिकवा नहीं है और वे उन्हें सिर्फ एक क्लाइंट के रूप में देखते हैं।

उन्होंने बताया कि आखिरी बार दोनों एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में मिले थे, जहां उन्होंने साथ में बियर पी और भांगड़ा किया।

जब उड़ती फ्लाइट में हनी सिंह के पैर छूने आ गए थे रफ्तार

रफ्तार के बारे में बात करते हुए हनी सिंह ने कहा कि वह माफिया मुंडीर का हिस्सा थे और उनमें काफी टैलेंट है।

हालांकि, रफ्तार ने हनी सिंह के खिलाफ कई बार डिस ट्रैक निकाले, जिससे उनके बीच तनाव बढ़ा।

हनी सिंह ने कहा, “रफ्तार ने मेरे खिलाफ कई बार बोला, लेकिन मैंने कभी उसे जवाब नहीं दिया।

उसने कहा कि उसने मेरे गाने लिखे, जैसे ‘ब्राउन रंग’, लेकिन अगर उसमें इतना टैलेंट था तो उसने अपने लिए कोई हिट गाना क्यों नहीं लिखा?”

हनी सिंह ने यह भी खुलासा किया कि एक बार फ्लाइट में रफ्तार ने अपनी पत्नी के साथ उनसे माफी मांगी थी।

हनी सिंह ने कहा, “फ्लाइट में रफ्तार मेरे पास आया, मेरे पैर छूकर माफी मांगी और कहा कि आज के बाद कभी गलती नहीं होगी। मैंने उसे माफ कर दिया, लेकिन कुछ महीने बाद उसने मेरे खिलाफ फिर से डिस ट्रैक निकाल दिया।”

इसे भी पढ़ें

फिल्मी दुनिया से अब बड़ा गायक बामुश्किल ही निकलता है: गायक शान

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Saavan: सावन में शिव के 108 नामों का करें जाप, हर संकट होगा समाप्त!

Saavan: नई दिल्ली, एजेंसियां। सावन का पावन महीना भगवान शिव की उपासना और कृपा प्राप्ति का सबसे उपयुक्त समय माना जाता है। सावन 2025...

Bihar bus: बिहार की बसों में अब आगे की 4 सीटें महिलाओं के लिए होंगी आरक्षित

Bihar bus: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार ने महिला यात्रियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य...

मॉनसून का प्रकोप: हिमाचल से लेकर मध्य प्रदेश तक तबाही का मंजर

Monsoon fury: नई दिल्ली, एजेंसियां। देश के विभिन्न हिस्सों में मॉनसूनी बारिश ने तबाही मचा रखी है। हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश...

Nitish Kumar masterplan: नीतीश कुमार का मास्टरप्लान: चुनाव से पहले तेजस्वी यादव को मात देने की तैयारी!

Nitish Kumar masterplan: पटना, एजेंसियां। बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव में केवल तीन महीने का समय बाकी है, और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने...

TVF Pitchers: टीवीएफ की ‘पिचर्स’ ने IMDb पर 9.1 रेटिंग से मचाया धमाल, बिना ड्रामा के दिल छूने वाली...

TVF Pitchers: मुंबई, एजेंसियां। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर वेब सीरीज का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, और कुछ शोज ने दर्शकों के दिलों में...

PM Modi: नेहरू का नाम लेते ही बिफरी कांग्रेस, बोली- पीएम मोदी और शाह को है ‘OCD’

PM Modi: नई दिल्ली, एजेंसियां। लोकसभा में मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान संबंधों पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री...

AG Co-operative: CID ने शुरू की एजी को-ऑपरेटिव सोसाइटी जमीन घोटाले की जांच

AG Co-operative: रांची। झारखंड सीआइडी ने एजी को-ऑपरेटिव सोसाइटी कडरू में जमीन घोटाला और धोखाधड़ी की जांच शुरू कर दी है। मामले में एफआईआर दर्ज...

Gambhir: भारत के हेड कोच और क्यूरेटर के बीच बहस, ओवल की पिच को लेकर खुश नहीं हैं गंभीर

Gambhir: इंग्लैंड से 5वां टेस्ट 31 जुलाई से लंदन, एजेंसियां। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की मंगलवार को द ओवल क्रिकेट स्टेडियम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories