Tuesday, September 16, 2025

क्या है राजद के बंद लिफाफा का राज! [What is the secret of RJD’s closed envelope?]

- Advertisement -

रांची: झारखंड में इंडी गठबंधन से जुड़े हुए घटक दलों ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी- अपनी गतिविधि तेज कर दी है। राजद ने इंडिया गठबंधन की तरफ से झारखंड में 22 सीटों पर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।

विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने एक लिफाफा तैयार किया है। इस लिफाफा को राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दिया जाना है।

राष्ट्रीय जनता दल पलामू और चतरा के सभी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहता है। पलामू और चतरा राजद का मजबूत गढ़ रहा है।

2019 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल सात सीटों पर चुनावी लड़ाई लड़ी थी और एक पर जीत हासिल हुई थी।

2024 के विधानसभा चुनाव में राजद 22 सीट पर दावा कर रहा और चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहा है।

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों से जुड़ा हुआ लिफाफा राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव के पास है। इस लिफाफा में प्रत्याशियों के नाम और उनसे जुड़ी हुई जानकारी है।

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने बताया कि लिफाफा तैयार हो गया है और सील कर दिया गया है। जैसे ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा इसकी मांग की जाएगी इसको सौंप दिया जाएगा।

महागठबंधन बनाने में लालू प्रसाद यादव की अहम भूमिका

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने बताया कि इंडिया गठबंधन मजबूत है और पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सीट शेयरिंग का निर्णय लेगा।

उन्होंने बताया कि राजद गठबंधन का पक्षधर रहा है और इस गठबंधन को बनाने में लालू प्रसाद यादव की भूमिका रही है।

उन्होंने बताया कि पार्टी मजबूती के साथ झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। चुनाव कभी भी हो पार्टी तैयार है।

इसे भी पढ़ें

बिहार में राजद को बड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष वृषिण पटेल ने पार्टी से दिया इस्तीफा

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

YouTuber protest Bihar: दरभंगा में यूट्यूबर के समर्थन में RJD का महाधरना, मंत्री जीवेश कुमार के बर्खास्तगी की मांग

YouTuber protest Bihar: दरभंगा, एजेंसियां। बिहार के दरभंगा में यूट्यूबर दिलीप सहनी के साथ मारपीट मामले को लेकर राजद ने बड़ा राजनीतिक प्रदर्शन किया। नेता...

CBSE board: CBSE बोर्ड में बड़ा बदलाव: स्कूल की मंजूरी के बिना एडिशनल सब्जेक्ट नहीं चुन पाएंगे छात्र

CBSE board: नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त विषयों को लेकर नए नियम...

Students protest in Kolhan University: कोल्हान विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, रिजल्ट और देरी पर उठाए सवाल

Students protest in Kolhan University: चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर मंगलवार को छात्रों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का मुख्य कारण विश्वविद्यालय के...

Medical education in Bihar: बिहार में मेडिकल शिक्षा को मिला बढ़ावा, 430 नई एमबीबीएस सीटें और दो नए कॉलेजों...

Medical education in Bihar: पटना, एजेंसियां। बिहार में मेडिकल पढ़ाई के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने राज्य में शैक्षणिक सत्र...

India drug smuggling crackdown: भारत ने 16,000 विदेशी ड्रग तस्करों पर कड़ा शिकंजा, जल्द डिपोर्टेशन की तैयारी

India drug smuggling crackdown: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत सरकार ने देश में विदेशी ड्रग तस्करों पर बड़ा एक्शन लिया है। गृह मंत्रालय (MHA) और नारकोटिक्स...

Ajmer Taj Mahal: अजमेर के ताजमहल पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख,प्रशासन ने शुरू किया तोड़ना

Ajmer Taj Mahal: अजमेर, राजस्थान, एजेंसियां। सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) के आदेश के बाद अजमेर की आनासागर झील के किनारे स्थित सेवन...

Raj Kundra on EOW case: EOW केस पर राज कुंद्रा बोले- “बेबुनियाद आरोप मेरी पहचान नहीं”

Raj Kundra on EOW case: नई दिल्ली, एजेंसियां। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा ने आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज...

NIA raids: धनबाद में बड़ी कार्रवाई: वासेपुर के शाहबाज अंसारी के घर पर NIA का छापा

NIA raids: धनबाद (वासेपुर)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार सुबह वासेपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहबाज अंसारी के घर पर छापेमारी की। इस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories